राजघाट गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम
संभल, जून 19 -- संभल, संवाददाता। राजघाट गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं स्थानीय गोताखोर भी गंगा में उतरकर युवक को तलाशने में जुटे हुए हैं। घटना के बाद से युवक के परिजन घाट पर मौजूद हैं और अपनों की तलाश पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। टीमों द्वारा गंगा के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की जा रही है। घाट पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है। युवक के नहीं मिलने से परिजनों में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- नहाते समय नदी में युवक डूबा, छानबीन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.