संभल, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजघाट गंगा घाट स्थित शांति उपवन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पीपल सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। यह भी पढ़ें- राजघाट गंगा घाट पर डीएम-एसपी ने भी रोपे पौधे उन्होंने...