संभल, अप्रैल 13 -- गुन्नौर क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर रविवार को मां गंगाजल कल्याण समिति द्वारा स्वच्छता के प्रति सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गंगा घाट और आस-पास के क्षेत्रों से भारी मात्रा में गंदगी और प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान घाट पर बिखरी पूजन सामग्री, पुरानी फटी पोशाकें और भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाया गया। लोगों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों से अपील की, कि वे गंगा में कूड़ा-कचरा न फेंकें। इस दौरान गर्वित गोयल, अंश सिंघल, कुंवर, धनराज सिंह तोमर, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.