राजघाट गंगा घाट पर अधिकारियों व युवाओं ने मिलकर किया श्रमदान
संभल, जून 7 -- बबराला के प्रसिद्ध राजघाट गंगा तट पर रविवार को आकांक्षा समिति द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। पवित्र गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रमदान किया। अभियान का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ झाड़ू लगाकर घाट पर फैला कचरा हटाया। उनके इस कदम से उपस्थित लोगों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अभियान में गंगा वॉरियर्स की टीम सत्यम मिश्र, पुष्पेंद्र शर्मा, सूरज और मयंक गिरी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घाट से प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरे को एकत्र किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों खंड विकास अधिकारी कमलकांत, एडीडीओ पंचायत अक्षय कुमार और एडीओ पंचायत फारूख अली ने भी टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.