गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता नौसड़ स्थित राजघाट के पुराने पुल के ऊपरी सतह पर मंगलवार को मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। भारी वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया गया है। पुल में एक लेन से हल्के वाहनों को जाने की व्यवस्था बनाकर दूसरी लेन में कार्य शुरू हुआ तो जाम लगने लगा। राजघाट पुल से नौसड़ चौराहे तक बार बार लग रहे जाम से लोग परेशान हुए, वहीं बसों को डायवर्ट रूट से जाने में लोगों का समय बर्बाद हुआ।कार, ऑटो के साथ इलेक्ट्रिक बसों को भी राजघाट पुल पर प्रवेश दिया गया। इस कारण गांव-कस्बों से आने वाले लोगों को कुछ सुविधा मिली। सुबह 9 बजे ही पुलिस के साथ लोक निर्माण विभाग के जेई नागेंद्र मणि गुप्ता एवं कर्मचारियों ने पुल के आधे हिस्से में ड्रम लगाया ताकि उसके बाद आधी दूरी में एक्सपेंशन ज्वाइंट का मरम्मत शुरू किया गया।वाराणसी एवं लखन...