नई दिल्ली, फरवरी 7 -- -महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी स्मृति स्थल राजघाट पर सोमवार को कार्यक्रम होगा। इसमें प्रमुख लोग शामिल होंगे। उस दिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजघाट और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली जिले की ओर जाने वाले लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि कार्यक्रम के दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट, शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक, एनएस मार्ग पर आसफ अली रोड से दिल्ली गेट, शांति वन चौक से निषा...