कन्नौज, मार्च 28 -- विशुनगढ़, संवाददाता। कभी विशुनगढ़ स्टेट का रुतबा रखने वाला परिवार इस समय दुश्वारियों को झेल रहा है। डीएम को भेजे पत्र में पीडि़ता ने राजघराने की पैतृक जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत कर जमीनों को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है। विशुनगढ़ किला निवासी पुष्पा त्रिपाठी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी पैतृक संपत्ति पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। कई जमीनें, तो बेंच भी दी हैं। जला हुआ मौजा होने के चलते भूमाफिया उसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम सभा विशुनगढ़ में उनके पूर्वज विशुनगढ़ स्टेट के राजा रहे हैं। उनकी कई पैतृक संपत्तियां विशुनगढ़ में हैं, जिस पर भूमाफियाओं ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कर दूसरों को बिक्री कर दिया है। जबकि उनकी स्टेट के आधीन चार किले थे, जिनमें गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.