राजग सांसदों ने संसद परिसर में किया जबाबी प्रदर्शन
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- संसद के मानसून सत्र में अधिकांश दिनों तक संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के खिलाफ मंगलवार को सत्तारूढ़ राजग के सांसद भी उतर आए और जबाबी प्रदर्शन किया। राजग संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक के बाद पुस्तकालय भवन से नई संसद के मकर द्वार तक पैदल मार्च कर पहुंचे राजग सांसदों ने भी बैनर व तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। इनमें लिखा हुआ था, सरकार चर्चा को तैयार, गृह मंत्री शाह देंगे जबाब, राहुल गांधी भागो मत। राजग सांसदों ने छात्रों के दिल्ली व झारखंड के आंदोलनों को लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि दिल्ली के मामले पर सरकार सदन में चर्चा और गृह मंत्री जबाब का तैयार हैं, फिर मांग करने वाले राहुल गांधी क्यों भाग रहे हैं। राजग सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.