राजगढ़ : नहर में गिरा बच्चा, डूबने से गई जान
मिर्जापुर, मई 18 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में रविवार की सुबह नहर में गिरे बालक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई और मामा के साथ नहर के पास शौच के लिए गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेयजल संकट से निजात दिलाने तथा तपती गर्मी में पशु पक्षियों को पानी के लिए इन दिनों घाघर नहर में पानी छोड़ा गया है। रविवार की सुबह राजगढ़ के रैकरी गांव निवासी गणेश मुसहर का सात वर्षीय पुत्र रवि अपने बड़े भाई कृष्णा और मामा के साथ नहर की ओर गया था। मामा और बड़ा भाई शौच के लिए कुछ दूर चले गए। यह भी पढ़ें- अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत रवि नहर के किनारे बैठा हुआ था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नहर में गिर गया। नहर के गहरे पानी में चले जाने से बालक डूब गया। मौके पर पहंुचे लोगों ने आनन-फानन में डूब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.