सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के प्रांगण में विधायक श्यामधनी राही के विधायक निधि से बनाए जाने वाले राजगुरु सुखदेव सभागार के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि बार प्रांगण में राजगुरु सुखदेव सभागार का निर्माण हो जाने से सभी महिला अधिवक्ताओं को सुविधा प्राप्त होगी और इस सभागार को मातृशक्ति को सौंपा जाएगा। इससे महिला सशक्तिकरण के अभियान को और मजबूती मिलेगा। इस अवसर पर महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, अनूप दुबे, बद्री बाल्मिक, गंगाराम पांडेय, परमात्मा प्रसाद मिश्र, नजीर मलिक, विजय कुमार उपाध्याय, प्रभाकर मिश्र, राघवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.