राजगुरु और बीना दास की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित
हमीरपुर, अगस्त 24 -- भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अंतर्गत आयोजित 'जिनका देश ऋणी है' कार्यक्रम में सोमवार को महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु और देशभक्त बीना दास की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ.भवानीदीन ने दोनों महान देशभक्तों के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजगुरु और बीना दास दोनों ही समर्पित एवं साहसी देशभक्त थे। शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को पुणे के खेड़ गांव में हरिनारायण और पार्वती देवी के घर हुआ था। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय पर अंग्रेजों द्वारा किए गए लाठीचार्ज और उनकी मृत्यु से आहत होकर राजगुरु तथा उनके क्रांतिकारी साथियों ने अंग्रेज अधिकारी सांडर्स की हत्या कर बदला लिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अमर शहीद राजगुरु को किया गया याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.