बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- राजगीर, निज संवाददाता। शहर के बंगाली पाड़ा मोहल्ले से एक किशोर चार दिनों से लापता है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर बरामद करने की गुहार लगायी है। पीड़ित गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र स्थित झरना-नौडीहा गांव के शिवनंदन प्रसाद ने बताया कि वे परिवार के साथ बंगाली पाड़ा में किराये पर रहते हैं। उनका 15 वर्षीय पोता सन्नू कुमार 16 फरवरी की सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। कोचिंग संचालक का कहना है कि वह आया ही नहीं। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंता में हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.