बिहारशरीफ, मार्च 6 -- राजगीर व हिलसा अस्पताल में शुरू होगा डायलिसिस सेंटर मरीजों को मिलेगी राहत, वहीं करा सकेंगे डालिसिस 2 से 5 बेड की होगी व्यवस्था , 24 घंटे बहाल रहेगी सुविधा फोटो : राजगीर केके 07: राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल, जहां बनना है डायलिसिस सेंटर। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले के किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही राजगीर और हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग से आदेश मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुट गया है। फिलहाल जिले के अधिकांश किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए सदर अस्पताल, पावापुरी मेडिकल कॉलेज या निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। डायलिसिस सुविधा शुरू होने के बाद राजगीर और हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को इलाज ...