गिरडीह, मई 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-तिसरी पथ पर हड़हड़ा के पास अर्टिगा कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से 9 लोग घायल हो गए। सभी राजगीर मलमास मेले से अपना घर देवरी थाना क्षेत्र के असको जा रहे थे। गावां थाना क्षेत्र के हड़हड़ा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में गोपाल तिवारी, अनार देवी, सुरेन्द्र तिवारी, सुमिता देवी, सिबनी देवी, सुनीता देवी, धानो देवी, मधु देवी एवं सुनीता देवी 2 घायल हो गई। वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो जाने के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को खींच कर कार से बाहर निकाला व गावां सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अनार देवी एवं सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...