खगडि़या, जून 13 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -31 काजीचक ढाला के पास शनिवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में कार पर सवार कटिहार जिले की एक वृद्धा की मौत हो गई। वही मृतका के पति सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतका कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत पवैय पंचायत के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव की 55 वर्षीया पूर्व मुखिया पत्नी साधना देवी बताया जा रहा है। घायलों में मृतका के पति 65 वर्षीय जनार्दन यादव के अलावा 45 वर्षीया रीमा देवी व 40 वर्षीय रीतेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : राजगीर मेला से लौट रही कार व ट्रक की टक्कर में कटिहार जिले की एक वृद्धा की मौत, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान 55 वर्षीया साधना देवी की मौत हो गई। ज...