बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- राजगीर में 90 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार निगरानी की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाकर की छापेमारी राजगीर, निज प्रतिनिधि। निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को 90 हजार रुपये घूस लेते राजगीर थाना क्षेत्र के दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है। एक केस में मदद करने के नाम पर एसआई देवकांत कुमार ने रिश्वत की रकम मांगी थी। निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें धर-दबोचा। टीम उन्हें अपने साथ लेकर पटना चली गयी है। निगरानी के अधिकारियों ने बताया कि केस में मदद करने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही थी। लेन-देन के बाद मामला तय हुआ। दारोगा की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद इसकी जांच करायी गयी। जांच में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद एक धावा दल का गठन किय...