बिहारशरीफ, दिसम्बर 22 -- राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक नगरी में विश्व का सबसे बड़ा महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक ओश्मिन उर्फ राकेश चंद्रा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरती पर विश्व अध्यात्म के मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। 2026 के फरवरी माह में विश्व का सबसे बड़ा महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव किसी विशेष धर्म, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं है। यह मानव चेतना को जागृत और ऊर्जा को उच्चतम स्तर देने के लिए वैश्विक आध्यात्मिक क्रांति है। राजगीर तप, साधना और ज्ञान की भूमि रही है। इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है। आयोजन में शिव भक्ति और साधना के विभिन्न आयामों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.