बिहारशरीफ, मार्च 23 -- टमटम यूनियन सह अनुदानित रिक्शा चालक संघ की बैठक में हुआ फैसला फोटो : राजगीर टमटम-राजगीर में सोमवार को बैठक करते टमटम व रिक्शा चालक संघ के लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। टमटम यूनियन सह अनुदानित रिक्शा चालक संघ की बैठक सोमवार को मेला थाना परिसर में की गयी। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। चालकों ने निर्णय लिया कि राजगीर के छठ घाटों तक व्रतियों व परिवार के लोगों को निशुल्क पहुंचाएंगे। आने-जाने का किराया नहीं लिया जाएगा। गूगल राजवंशी ने कहा कि गरीब व्रतियों की आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही ई-रिक्शा में भी आने-जाने की मुफ्त सुविधा रहेगी। टमटम चालक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूर्य कुंड, वैतरणी जैसे घाटों पर यूनियन के स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष शिवालिक यादव, खजांची मदन चौधरी, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.