बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- राजगीर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण पुलिस ने किया बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर लिया। परिजनों से फिरौती के रूप में 3.50 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को बरामद कर लिया। दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों की एक कार भी जब्त की गयी है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बिन्द थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी रंजू सिन्हा ने सूचना दी कि राजगीर में उनके पति मुकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है। वे पैकिंग मशीन लगाने के लिए राजगीर आये थे। बदमाश उन्हें छोड़ने की एवज में रुपये मांग रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया। वणगंगा-डोहरा मोड़ के पास अपहृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.