बिहारशरीफ, मार्च 11 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के खंधा से साइबर ठगी में शामिल दो युवकों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मंगलवार को अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। वहां तीन युवक गेहूं के खेत के पास मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगें। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। तीसरा भाग निकला। गिरफ्तार युवकों में नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामे गांव का दिनेश मिस्त्री और बड़ी बेलौर गांव निवासी कृष्ण कुमार शामिल है। उनके पास से चार मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड व चार बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। एक बाइक भी जब्त की गयी। मोबाइल की जांच में अल्ट्राटेक सीमेंट का फर्जी बिल बनाकर लोगों को भेजने और ठगने के प्रमाण मिले हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.