बिहारशरीफ, मई 22 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात, पंडितपुर गांव के बधार में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बद्री यादव के 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी है। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक खंधा में मवेशी चराने गया था। उसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर) यह भी पढ़ें- अररिया: ठनका की चपेट में वृद्ध मजदूर की मौत, मृतक के घरों में मचा कोहराम यह भी पढ़ें- ठनका की चपेट में वृद्ध मजदूर की मौत, मृतक के घरों में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...