बिहारशरीफ, मार्च 8 -- खेत से लौटने के दौरान आये मालगाड़ी की चपेट में राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी। मृतक पंचवटी मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय अखिलेश यादव थे। आशंका जतायी जा रही है कि खेत से लौटने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी जान चली गयी। पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम नौ बजे के बाद गेहूं के खेत की पटवन करने के लिए घर से निकले थे। रेलवे स्टेशन के पास खंधे में खेत है। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। इनमें से सिर्फ एक बेटे की शादी हुई है। रेल थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रात को करीब 12 बजे शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद शव को बरामद किया गया। उस समय कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं थी। आशंका है कि किसी मालगाड़ी से हादसा हुआ है। पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.