राजगीर में टमटम की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, जून 13 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के वनगंगा मोड़ के पास शनिवार को टमटम की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी 55 वर्षीय महेन्द्र मांझी के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वे झूला मोड़ के पास पानी बेचने का काम करते थे। तांगा की चपेट में आकर उनकी जान गयी है। अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (राजगीर से अनूप कुमार) यह भी पढ़ें- राजगीर में टमटम की चपेट में आकर अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- दिनारा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप से कुचल किसान की मौत, गांव में मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.