बिहारशरीफ, मार्च 13 -- 3 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुआत हृदय व मधुमेह रोग पर हो रहा राष्ट्रीय मंथन फोटो : डॉक्टर-राजगीर में प्रेसवार्ता में शामिल डॉ. बीके सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं अन्य। राजगीर निज प्रतिनिधि। पर्यटक नगरी में क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया(सीसीडीएस) के बिहार-झारखंड चैप्टर का 10वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हो गया है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर के नामचीन हृदय रोग और मधुमेह विशेषज्ञ एक मंच पर जुटकर हृदय, डायबिटीज और मेटाबोलिक बीमारियों के इलाज, रोकथाम और नवीनतम शोध पर मंथन करेंगे। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन शनिवार की शाम बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, वर्द्धमान महावीर संस्थान की प्राचार्य डॉ. सर्बिला कुमार...