राजगीर में किशोरी स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, मई 14 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर राजगीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राजगीर और सिलाव की किशोरियों को हमारी पाठशाला फेज-चार के तहत प्रशिक्षण दिया गया। किशोरियों के शारीरिक, मानसिक व मासिक धर्म स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा केंद्र, कुर्जी के संजय मिंज, समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, जिला स्तरीय प्रशिक्षक अंजनी कुमारी, परियोजना समन्वयक एलॉयसियस ओस्ता और टीम सुपरवाइजर साहिल राज ने किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था स्वास्थ्य की नींव रखने का समय है। बच्चियां देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका एनीमिया-मुक्त होना, पोषण स्तर बेहतर होना और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक होना जरूरी है। स्वस्थ किशोरी ही स्वस्थ समाज की निर्माता बन सकती है। मौके पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.