बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- शीतलहर के कारण घरों में दुबके लोग राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटन नगरी इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शीतलहरी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। सड़क किनारे, चौक-चौराहों व सार्वजलिक स्थानों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांक, स्थानीय लोगों की मानें तो नगर परिषद ने अलाव की पूरी व्यवस्था नहीं की है। कार्यपालक पदाधिकारी के कारण शाम में 21 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। वहीं, आमलोगों का कहना है कि इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव नजर आ रहा है। इस वजह से रिक्शा चालकों, ठेला-खोमचा लगाने वाले व दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी उठायी पड़ रहा है। ठंड के कारण पर्यटकों की संख्या भी कम हो गयी है। इसका सीधा असर यहां के वयवसाय पर पड़ रहा है। इस बार नगर परिषद की ओर से कंबल ...