बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- राजगीर में आषाढ़ी पूजा का हुआ आयोजन राजगीर, निज संवाददाता। शहर के देवी स्थान के प्रांगण में मंगलवार को पारंपरिक अषाढ़ी पूजा धूमधाम से की गयी। किसानों ने सुख, शांति व समृद्धि के साथ ही इस वर्ष अच्छी बारिश और भरपूर फसल की कामना की। पूजा के बाद अब धान की रोपनी का काम तेज होगा। लोगों ने भगवान को अन्न, फल और फूल का भोग लगाया। अषाढ़ी पूजा को वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर पूजा में भाग लिया और लोकगीतों से उत्सव के रंग को और गाढ़ा कर दिया। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। किसान महेन्द्र प्रसाद दांगी, उमराव प्रसाद निर्मल आदि ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शहर में दो स्थानों पर पूजा होती है। एक देवी स्थान और दूसरा ब्रह्म स्थान। ब्रह्म स्थान में पूजा के बाद यजमान अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.