बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- 16 से 21 अप्रैल तक राजगीर खेल अकादमी में होगा आयोजन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 650 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी हो रहें शामिल 16 और 17 को महिला तथा 20 और 21 अप्रैल को पुरुष टीम के मुकाबले फोटो : राजगीर रग्बी-रग्बी के मुकाबले में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हॉकी के बाद अब राजगीर में रग्बी का महासंग्राम शुरू होगा। 16 से 21 अप्रैल तक राजगीर खेल परिसर में सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है। इसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 650 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 16 और 17 को महिला तथा 20 और 21 अप्रैल को पुरुष टीम के मुकाबले होंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि य...