मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात राजगीर मिस्त्री और युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कटरा और लालगंज थाना क्षेत्र की है। कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि भैसहिया टोला मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र श्यामधर मिश्रा ने घर के कमरे में गमछा के सहारे फंदे पर झूल गया। कुछ देर जब परिजन पहुंचे तो देखा कि कृष्ण फंदे पर लटका था। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- भट्ठा मैनेजर और चौकीदार से मारपीट में तीन पर केस पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवक क्यों और किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया? घरवालों ने ...