बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- मार्च की सफलता के लिए अधिकारियों ने की बैठक एसडीओ ने कहा-सभी के सहयोग से कार्यक्रम होगा सफल फोटो : राजगीर महोत्सव-राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को बैठक में शामिल अधिकारी। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन, 20 दिसंबर को सद्भावना मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधि व विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीओ आशीष नारायण ने कहा कि राजगीर महोत्सव जिले का गौरव है। इसकी सफलता के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। मार्च सुबह सात बजे सम्राट जरासंध अखाड़ा से निकाला जाएगा। स्वर्ण भंडार, मनियार मठ, बिंबिसार कारागार होते हुए रोपवे परिसर से गृद्धकूट पर्वत तक जाएगा। एसडीओ ने शहर के सभी लोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.