बिहारशरीफ, मई 27 -- राजगीर मलमास मेला : प्रथम शाही स्नान : उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी जयघोष के बीच रथों पर सवार हो कुंड पहुंचे 19 अखाड़ों के साधु-संत पुरुषोत्तमी एकादशी के पावन अवसर पर धर्म नगरी में गूंजे वैदिक मंत्र ब्रह्मकुंड में रात दो बजे से ही स्नान करने लग गयी भी भक्तों की कतार राजगीर, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का अद्भुत महाकुंभ राजगीर धार्मिक और आध्यात्मिक संगम पौराणिक नगरी राजगीर में सनातन परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम बुधवार को दिखा। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के प्रथम शाही स्नान के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पिछले दस दिनों के मेले का सारा रिकॉर्ड टूट गया। ब्रह्मकुंड में करीब दो लाख तो सप्तधारा, सूर्यकुंड और वैतरणी समेत अन्य नदियों में करीब एक लाख लोगों ने डुबकी लगा...