बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक नहीं हुई। इस वजह से बजट पारित नहीं हो सका। सभापति जीरो देवी ने बिहार विधानसभा सत्र का हवाला देकर बैठक रद्द कर दी। कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम में बैठक बुलाने और स्थगित करने का अधिकार सभापति के पास होता है। 25 मार्च को सर्वसम्मति से बजट का विरोध कई वार्ड पार्षदों ने कर दिया था। लोगों ने बताया कि पूर्व की बैठक में स्थानीय मंत्री और विधायक विधान सभा सत्र के दौरान अनुपस्थित रहे थे। लेकिन, बैठक की गयी थी। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत का 16.61 लाख रुपये घाटे का बजट पास यह भी पढ़ें- सशक्त स्थाई समिति की बैठक में कार्यपालक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.