बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- 30 सीट पर होगा नामांकन, अध्ययन की मिली मंजूरी राजगीर, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 से राजकीय डिग्री कॉलेज में छह विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दी है। हर विषय में 30 सीट पर नामांकन होगा। इससे लोगों में खुशी का माहौल है। इस मंजूरी से राजगीर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुल गए हैं। प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा यह क्षेत्र के शैक्षणिक विकास, अनुसंधान संस्कृति के संवर्धन तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सामाजिक विज्ञान संकाय में भूगोल, गृह विज्ञान एवं समाजशास्त्र, विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान तथा मानविकी संकाय में हिन्दी में स्नातकोत्तर अध्यय...