बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- राजगीर जू सफारी प्रशासन ने छात्रों के लिए 'जू एम्बेसडर प्रोग्राम' शुरू किया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने पर सातवीं से नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को युवा एम्बेसडर बनने का मौका मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी जू सफारी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के विद्यालयों को वन्य जीव संरक्षण से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के बीच वन्यजीव संरक्षण संबंधित परीक्षा लेगा। इसमें बेहतर अंक लाने वाले को 'जू एंबेसडर' की उपाधि दी जाएगी। राजगीर जू सफारी के निदेशक रामसुंदर मनमोहन ने कहा कि जू एम्बेसडर प्रोग्राम विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने की एक अनूठी पहल है। चयनित जू एम्बेसडर का कार्यकाल एक साल क...