बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- राजगीर जू सफारी: विदेशी पक्षियों का सफल प्रजनन केंद्र बनी बर्ड एवियरी एवियरी में प्राकृतिक माहौल पाकर कॉकटू, सिल्वर फिजेंट और मलार्ड डक ने दिए अंडे अंडों और नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए इनक्यूबेटर और हीटर यूनिट मकाउ से लेकर बज्जी तक 8 प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को रोजाना निहार रहे 2 हजार पर्यटक तितलियों के साथ-साथ मोर और रोलर बर्ड जैसे देशी पक्षियों को भी आकर्षित कर रहा परिसर फोटो: पक्षी शाला: राजगीर जू सफारी स्थित बर्ड एवियरी के प्राकृतिक माहौल में अठखेलियां करते रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर जू सफारी अब केवल शेरों और बाघों के रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी पक्षियों के कलरव के लिए भी पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। सफारी के अंदर विकसित बर्ड एवियरी (पक्षी शाला) अब दुर...