बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- राजगीर घूमने गयी नाबालिग को रिवॉल्वर की नोंक पर उठाया चार बदमाशों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस को देखकर भागे पुलिस व वन विभाग की टीम ने एक आरोपित को दबोचा अपने दोस्त के साथ राजगीर घूमने गयी थी नाबालिग राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नगरी में बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। अपने एक दोस्त के साथ राजगीर घूमने गयी नाबालिग किशोरी को शनिवार की शाम में चार बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर उठा लिया। उसे जबरन पहाड़ पर ले जाने लगे। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग की टीम की मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। एक बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तीन अन्य बदमाशों को पुलिस रातभर जंगलों में ढूंढ़ती रही। हालांकि, उनका पता नहीं चल ...