राजगीर कॉलेज के तीन छात्रों ने जीते पदक, पावर लिफ्टिंग में कॉलेज को तीसरा स्थान
बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- राजगीर, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। गुरु गोविंद सिंह कॉलेज पटना सिटी में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर भूगोल प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंकित कुमार ने स्वर्ण और स्नातक रसायन विज्ञान पंचम सेमेस्टर के छात्र प्रियांशु राज ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 29 सितंबर को हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्नातक अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर के छात्र प्रेम कुमार ने कांस्य पदक जीता। पावर लिफ्टिंग के ऑल ओवर राउंड में कॉलेज को विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की व्यक्तिगत सफलता के साथ महाविद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.