बिहारशरीफ, मार्च 27 -- राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में भीषण आग, 3 एकड़ क्षेत्र जलकर खाक जंगली झाड़ियां में रहने वाले सैकड़ों जीव-जंतुओं की भी हुई मौत फोटो : राजगीर आग 01 : राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में शुक्रवार को लगी आग। राजगीर आग 02 : राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी। राजगीर आग 03 : दीवार और लोहे का ग्रिल फांदकर किला मैदान के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी। राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटन नगरी राजगीर के ऐतिहासिक अजातशत्रु किला मैदान में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने लगभग तीन एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे किला मैदान में फैली झाड़ियां और छोटे-छोटे पौधे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। तेज पछुआ हवा ने आग को और ...