राजगीर की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन, केस दर्ज
सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- गोसाईगंज, संवाददाता 26 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए राजगीर की बुधवार रात लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर गुरुवार सुबह परिवारजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारजन एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और सीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवारजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।जयसिंहपुर कोतवाली के बसायकपुर निवासी 35 वर्षीय इंद्राज पुत्र राम जियावान टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 2 महीने से इंद्राज पुरुषोत्तमपुर में शैलेश मिश्रा के यहां काम कर रहे थे। आरोप है कि 26 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे शैलेश आए और इंद्राज को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.