पटना, अगस्त 4 -- अब क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही राजगीर की धरती पर भी चौकों-छक्कों की बरसात होगी और स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा। दिसंबर 2026 से क्रिकेट प्रशंसकों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का रोमांच देखने का अवसर मिलेगा। बिहार के स्टार क्रिकेटरों ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के बल्ले की गूंज भी इसी मैदान पर सुनाई देगी। वहीं आकाश दीप व मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज अपने धारदार गेंदबाजी से गिल्लियां बिखेरेंगे। नालंदा के राजगीर में नव निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। खेल विभाग ने इसे हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया ...