राजगीर अस्पताल के पास खुला सुधा डेयरी का स्टॉल
बिहारशरीफ, मई 13 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल के पास बुधवार को सुधा डेयरी के स्टॉल की शुरुआत की गयी। वार्ड पार्षद महेन्द्र यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत गरीबों को रोजगार देने के लिए दुकान मुहैया करायी गयी है। यहां आइसक्रीम, लस्सी, दूध, पनीर एवं अन्य घरेलू सामानों की बिक्री की जाएगी। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। मोके पर सोनी कुमारी, मनोज कुमार, अजीत कुमार, सनोज कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.