राजगंज हादसे में जान गंवाने वाले इरशाद किए गए सुपुर्द-ए-खाक
धनबाद, जून 13 -- भूली, प्रतिनिधि। राजगंज जीटी रोड पर गुरुवार की रात स्कॉर्पियो और बलेनो कार की टक्कर में जान गंवाने वाले आजाद नगर अमन सोसायटी गेट नंबर-2 निवासी इरशाद खान का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके आवास पहुंचा। आजाद नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में पार्षद इम्तियाज अंसारी, निजाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मृतक के पुत्र अयान ने बताया कि उनके पिता एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे और रात में अरमान बस की टिकट बुकिंग करते थे। गुरुवार रात भी वह बस को राजगंज तक छोड़ने गए थे। वहां वाहन में ईंधन भरवाने और हिसाब-किताब पूरा करने के बाद बस मालिक बबलू यादव और झरिया के बुकिंग एजेंट सरफू अंसारी के साथ बलेनो कार से धनबाद लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.