राजगंज सिक्स लेन पर ट्रकों के बीच टक्कर
धनबाद, जुलाई 20 -- दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर रविवार की सुबह राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला ओवरब्रिज के पास ट्रक (यूपी 83 सीटी 8158) ने आगे चल रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक (जीजे 38 टी 5254) में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि पहले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के दोनों पैर कुचल गए और वह केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रक का खलासी और गैस सिलेंडर लदे ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। हादसे के कारण कुछ देर तक सिक्स लेन पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.