राजगंज सिक्स लेन पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी
धनबाद, जून 24 -- राजगंज के बोराबांध स्थित सिक्सलेन पर मंगलवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। राजगंज के गोविंदाडीह से तोपचांची जा रही अल्टो कार जेएच 10 सीजी 4911 को एक अज्ञात टैंकर ने हल्की टक्कर मारी। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सद्दाम अंसारी चला रहे थे। हादसे में कार सवार महिला सायरा खातून, अनिसा खातून, बच्चा शैफ अली और बच्ची सफा प्रवीण समेत सद्दाम भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाकर हाइवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.