धनबाद, जून 9 -- बीती रात सांप के काटने से राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार गांव निवासी कामदेव सिंह (35) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कामदेव सिंह रविवार की रात रात अपने घर में जमीन पर सोए हुए थे। रात करीब 10 बजे अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। दर्द से उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सांप उनके बगल में है। यह भी पढ़ें- पिता संग खेत में सो रहे मासूम की सर्पदंश से मौतघटना का विवरण परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया और तुरंत कामदेव को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान कामदेव सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि कामदेव सिंह बाहर मजदूरी करते थे और डेढ़ माह पहले ही गांव लौटे थे। वह अपने परिवार के लिए नया घर बना रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार ...