धनबाद, मार्च 29 -- राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के दशमी के अवसर पर मां दुर्गा को नदी तट पर आयोजन समिति के सदस्यों ने नम आंखों से विदाई दी। इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला और एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर स्वस्थ जीवन की कामना की। आचार्यों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद नवपत्रिका को पालकी में रखकर विसर्जन के लिए कॉलेज घाट ले जाया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु शंख ध्वनि और ढोल बजाते हुए बाजार का भ्रमण करते हुए नदी तट पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नवपत्रिका को विसर्जित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद चौरसिया, अजय देश, सुबोध चौरसिया, संदीप अग्रवाल, शुभंकर राय, आशीष अग्रवाल, संतराम जायसवाल, मुकेश रजक, सुनील साव, निखिल दत्त, संजय माहुरी, विमल दे, दीपू दे, अजय राम माहुरी आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.