धनबाद, मार्च 1 -- होली के मद्देनजर राजगंज थाना में शनिवार को शांति समिति की एक बैठक थानेदार अलिशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि होली चार मार्च को मनायी जाएगी। थानेदार ने कहा कि होली में हुड़दंग करने वाले नपेगें। बैठक में राजगंज क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...