राजखाड़ के पास पुल निर्माण का मिला आश्वासन
पलामू, जून 4 -- विश्रामपुर। कांग्रेस नेता प्रभात दुबे उर्फ बड़ु दुबे ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से मुलाकात कर विश्रामपुर प्रखंड के घासीदाग पंचायत के राजखाड़ गांव स्थित आंबेडकर नगर के पास धुरिया नदी पर पुल निर्माण तथा मुख्य सड़क से राजखाड़ तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि पुल और सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभात दुबे के अनुसार मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- मंत्री को कांग्रेसी नेता ने सौंपा मांगपत्र यह भी पढ़ें- बरसात से पहले पुलिया मरम्मत कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.