नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली। केंद्र का राजकोषीय घाटा नवंबर के अंत तक 9.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट लक्ष्य का 62.3 प्रतिशत है। पिछले साल इसी समय यह प्रतिशत 52.5 था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के अनुसार, नवंबर 2025 तक केंद्र सरकार की कुल आय 19.49 लाख करोड़ रुपये रही, जो कुल बजट अनुमान का 55.7 प्रतिशत है। इस दौरान, केंद्र का कुल खर्च 29.25 लाख करोड़ रुपये (2025-26 के बजट अनुमान का 57.8 प्रतिशत) रहा। इसमें से 22.67 लाख करोड़ रुपये राजस्व खाता और 6.58 लाख करोड़ रुपये पूंजी खाता मद में खर्च हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.