राजकुमार वानखेड़े बने एनसीआर के अपर महाप्रबंधक
प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। 1990 बैच के आईआरएसई अधिकारी राजकुमार वानखेड़े ने उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद से सिविल इंजीनियरिंग तथा आईआईटी मुंबई से एमटेक किया है। वानखेड़े पश्चिमी, मध्य, दक्षिण मध्य और उत्तर मध्य रेलवे के अलावा राइट्स व नागपुर मेट्रो में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। रेलवे निर्माण, ट्रैक, पुल, सुरंग, एसेट मैनेजमेंट और संरक्षा के क्षेत्र में उन्हें 36 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.